Breaking News
Loading...

प्रैस क्लब ने लीलाधर शर्मा का 66वां जन्मदिन मनाया



फाजिल्का, 19 जनवरी:

 क्षेत्र के समाजसेवक, अखिल भारतीय पत्रकार संघ के चेयरमैन व फाजिल्का प्रैस क्लब के संरक्षक लीलाधर शर्मा का फाजिल्का प्रैस क्लब की तरफ से 66वां जन्मदिन मनाया गया। इससे पांच वर्ष पहले श्री शर्मा का जन्मदिन भारत पाक सीमा की अंतर्राष्ट्रीय चौकी पर दोनों देशों के बीच बनी जीरो लाइन पर दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारियों के मध्य केक काटकर ऐतिहासिक जन्मदिन भी मनाया था। आज फाजिल्का के प्रताप बाग में स्थित फाजिल्का प्रैस क्लब के कार्यालय समक्ष श्री शर्मा का जन्मदिन मनाते वक्त नगर कौंसिल के ई.ओ. रजनीश गिरधर, सैनेटरी इंस्पैक्टर नरेश खेड़ा व अन्य कर्मचारियों के अलावा प्रैस क्लब के प्रधान दविन्द्रपाल सिंह, अन्य पदाधिकारी कपिल त्रिखा, राकेश नागपाल, लक्की ठठई, संदीप अबरोल, अमरजीत शर्मा, अमृत सचदेवा, मोहित गिल्होत्रा, राजन कुक्कड़, रितिश कुक्कड़ व अन्यों ने लीलाधर शर्मा को केक खिलाकर मुबारकबाद दी। इसके अलावा इलाके की समाजसेवी, धार्मिक व सियासी पार्टियों के पदाधिकारियों ने भी मुबारकबाद देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की, जिससे वह पहले की तरह समाजसेवा करते रहें। इस दौरान प्रताप बाग में उपस्थित लोगों को मिठाई भी बांटी गई। 


Post a Comment

0 Comments