Breaking News
Loading...

स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित होकर घोड़ा-ट्राला सड़क किनारे पेड़ से टकराया, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, चालक घायल



अबोहर। स्थानीय फाजिल्का रोड़ पर स्पीड ब्रेकर के कारण सामने जा रही एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में घोड़ा-ट्राला सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराया। जिससे घोड़ा-ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राला ड्राइवर को कड़ी मशक्कत के बाद एसएसएफ फोर्स के कर्मचारियों ने गाड़ी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। हादसे में घोड़ा-ट्राला बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

जानकारी के अनुसार कोटभाई निवासी तेजिंदर सिंह शुक्रवार को राजस्थान के श्रीविजयनगर से जों लोड़ करके ला रहा था कि जब वह फाजिल्का रोड़ पर पहुंचा तो अचानक स्पीड ब्रेकर पर सामने जा रही एक गाड़ी ने ब्रेक लगा दी। जिसपर बचाव करते हुए तेजिंदर सिंह ने भी ब्रेक लगाई, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे घोड़ा-ट्राला का अगला हिस्स बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे घोड़ा ट्राला में सवार तेजिंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। इतने में पीछे से आ रहे घोड़ा-ट्राला चालकों और एसएसएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर लगभग 10 मिनट की मशक्कत के बाद तेजिंदर सिंह को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार दिया। तेजिंदर सिंह के अनुसार इस हादसे में उसकी गाड़ी का लगभग 2 से ढाई लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

Post a Comment

0 Comments